Punjab : सुबह-सुबह बड़ा हादसा! AAP रैली में तैनात पुलिसवालों को बस ने मारी टक्कर

punjabkesari.in Monday, Feb 16, 2026 - 10:24 AM (IST)

मोगा (कशिश) : मोगा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां गांव किल्ली चाहलां में आम आदमी पार्टी की तरफ से हो रही राज्य स्तरीय रैली शुरू होने से पहले ही एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। रैली की सुरक्षा के लिए बनाए गए चेकपॉइंट पर तैनात पुलिसवालों को एक प्राइवेट कंपनी की बस ने टक्कर मार दी, जिससे 4-5 पुलिसवाले गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने सुरक्षा के तौर पर रैली वाली जगह के पास नाकाबंदी की हुई थी। इसी बीच एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस बेकाबू हो गई और चेकपॉइंट पर खड़े पुलिसवालों को टक्कर मार दी। हालात ऐसे थे कि बस के पीछे आ रही कई दूसरी गाड़ियां भी लगातार एक-दूसरे से टकराती रहीं, जिससे कई गाड़ियां डैमेज हो गईं।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चारों घायल पुलिसवालों को तुरंत मेडिसिटी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, कर्मचारियों को गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन उनकी हालत अभी स्थिर बताई जा रही है। अभी इस मामले की जांच की जा रही है कि हादसा कैसे हुआ।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News