Punjab : अब इस जिले में डी.सी. दफ्तर तथा दो प्राइवेट स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

punjabkesari.in Wednesday, Jul 29, 2026 - 11:09 PM (IST)

मोगा (आजाद/गोपी राऊके) : मोगा के कई स्कूलों को पहले भी बंब से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं, परन्तु किसी भी धमकी में कोई सच्चाई सामने नहीं आई। सूत्रों के अनुसार अब मोगा के डिप्टी कमिश्नर के अलावा दो प्राइवेट स्कूलों को बंब से उड़ाने की धमकियां मिलने के बाद हड़कंप मच गया तथा दफ्तर खाली करवाए गए, वहीं स्कूल भी खाली करवा लिए गए तथा बच्चों को घर भेज दिया।

इस उपरांत अलग-अलग टीमों द्वारा डी.सी. दफ्तर के अलावा दोनों प्राइवेट स्कूलों की अच्छी तरह से चैकिंग की गई, परन्तु कोई भी ऐसी वस्तु नहीं मिली, जिससे कोई नुकसान हो सकता है। इस संबंध में किसी भी पुलिस अधिकारी द्वारा पुष्टि नहीं की गई, परन्तु स्कूलों के बच्चों तथा माता-पिता में सहम जरूर पाया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News