Moga में भी पंजाब बंद का ऐलान, सफाई कर्मचारियों ने जारी की चेतावनी

punjabkesari.in Wednesday, Jul 29, 2026 - 05:04 PM (IST)

मोगा(गोपी राउके, कशिश) : अपनी जायज मांगों को लेकर पूरे पंजाब में सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। मोगा में हड़ताल मंगलवार को 21वें दिन भी जारी रही। धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए और अपनी मांगों को तुरंत मानने की मांग की।

इस बीच यूनियन ने 30 जुलाई को बुलाए गए पंजाब बंद को सफल बनाने के लिए लोगों, व्यापारियों और सामाजिक संगठनों से सहयोग की अपील भी की। सफाई सेवक यूनियन के प्रधान सोमनाथ चोबर ने कहा कि सरकार ने कई बार भरोसा दिया लेकिन अभी तक किसी भी मांग पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

यूनियन लीडर जसबीर सिंह ने कहा कि हाल ही में कर्मचारियों और महिला कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज से कर्मचारियों को गहरा सदमा लगा है। उन्होंने मांग की कि इस घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को न सिर्फ सस्पैंड किया जाए बल्कि बर्खास्त भी किया जाए और उनके खिलाफ मामला भी दर्ज किया जाए। उन्होंने साफ किया कि पंजाब लेवल की यूनियन का फैसला आने तक मोगा के कर्मचारी अपना संघर्ष जारी रखेंगे।

यूनियन ने कहा कि 30 जुलाई को पंजाब बंद को पूरी तरह सफल बनाया जाएगा। इस दौरान धार्मिक स्थलों, स्कूलों और दूसरी जरूरी सेवाओं को ध्यान में रखते हुए जरूरी काम किए जा रहे हैं ताकि आम लोगों को कम से कम दिक्कतें हों। यूनियन ने चेतावनी दी कि अगर बंद के बाद भी सरकार कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाती है, तो संघर्ष को तेज करने के लिए सड़कें जाम करने और पानी की सप्लाई और सीवरेज सर्विस को प्रभावित करने जैसे कदम उठाए जा सकते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Related News