Moga में तेज रफ्तार का कहर, एक के बाद एक आपस में टकराईं 3 गाड़ियां

punjabkesari.in Monday, Sep 14, 2026 - 05:40 PM (IST)

कोटईसे खां: गांव लौहारा में आज 3 गाड़ियों के आपस में टकराने का समाचार प्राप्त हुआ है। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए और क्षतिग्रस्त वाहनों में सवार लोगों की मदद की। राहत की बात यह रही कि इस भीषण हादसे में किसी भी व्यक्ति का जानी नुकसान नहीं हुआ और बड़ा हादसा होने से टल गया। बताया जा रहा है कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ है।

हालांकि, वाहनों को काफी नुकसान पहुंचने की जानकारी मिली है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने संबंधित प्रशासन से मांग की कि इस मार्ग पर वाहनों की तेज रफ्तार को नियंत्रित करने के लिए उचित प्रबंध किए जाएं ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके। हादसे के कारणों संबंधी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Related News