दीवाली के मद्देनजर मोगा ट्रैफिक पुलिस हुई मुस्तैद, नियम तोड़ने वालों पर लिया सख्त Action
punjabkesari.in Wednesday, Nov 04, 2026 - 06:49 PM (IST)
मोगा (गोपी राऊके) : दीवाली के त्यौहार को मुख्य रखते हुए शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू ढंग से चलाने और आम लोगों को आवाजाही के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए मोगा ट्रैफिक पुलिस की ओर से विशेष मुस्तैदी बरती जा रही है। इसी कड़ी के तहत आज ट्रैफिक इंचार्ज मोगा सब इंस्पैक्टर सुखमंदर सिंह ने अपनी टीम सहित शहर के विभिन्न भीड़-भाड़ वाले इलाकों का दौरा कर ट्रैफिक प्रबंधों का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने विभिन्न ट्रैफिक प्वाइंटों पर तैनात कर्मचारियों की ड्यूटी की जांच की और उन्हें यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान भी किए गए। विशेष रूप से शहर में बुलेट मोटरसाइकिलों और अन्य मोटरसाइकिलों पर तेज आवाज वाले साइलैंसर लगाकर हुड़दंग मचाने तथा आम लोगों के लिए परेशानी पैदा करने वाले चालकों को रोककर उनके चालान किए गए। ट्रैफिक इंचार्ज सब इंस्पैक्टर सुखमंदर सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे संयम और सूझबूझ से वाहन चलाएं तथा ट्रैफिक नियमों की पूरी तरह पालना करें। उन्होंने दुकानदारों से भी अपील की कि वे अपनी दुकानों का सामान निर्धारित सीमा के अंदर ही रखें तथा सडक़ों और फुटपाथों पर अतिक्रमण न करें। दुकानों के बाहर सामान रखने से सड़क की जगह कम हो जाती है, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि त्यौहारों के मद्देनजर पुलिस की चैकिंग और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
बुलेट मोटरसाइकिलों पर हुड़दंग मचाने वाले पुलिस के निशाने पर
दीवाली के त्यौहार के दौरान शहर की सड़कों पर तेज आवाज वाले साइलैंसर लगाकर और गैर-जिम्मेदाराना ढंग से मोटरसाइकिल चलाने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। ट्रैफिक इंचार्ज सुखमंदर सिंह के नेतृत्व में टीम ने ऐसे वाहन चालकों को रोककर उनके चालान किए। पुलिस ने चेतावनी दी कि सड़कों पर हुड़दंग मचाने और आम लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालने वालों के खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
दुकानदार भी ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने में दें सहयोग
ट्रैफिक इंचार्ज सुखमंदर सिंह ने शहर के दुकानदारों से अपील की कि वे अपनी दुकानों का सामान निर्धारित सीमा के अंदर ही रखें तथा फुटपाथों और सड़कों पर कब्जा न करें। उन्होंने कहा कि त्यौहारों के दौरान बाजारों में पहले ही लोगों की भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे में दुकानों के बाहर सामान रखने से रास्ते तंग हो जाते हैं और जाम की स्थिति पैदा होती है। इसलिए दुकानदारों का सहयोग भी ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

