Moga में नशे के हॉटस्पॉट पर पुलिस का Action, चला बुलडोजर

punjabkesari.in Tuesday, Nov 03, 2026 - 01:38 PM (IST)

मोगा (आजाद) : जिला पुलिस अधीक्षक सरताज सिंह चाहल ने बताया कि पुलिस द्वारा नशे के हॉट स्पॉट इलाकों तथा नशा विरोधी मुहिम को प्रभावशाली बनाने के लिए लगातार पुलिस सरगर्मी से काम करती आ रही है। इसी के तहत एस.पी.एच. मोगा के नेतृत्व में गांव दौलेवाला में नशा सेवन के एक हॉट स्पॉट अड्डे जो एक खस्ता हालत तथा लावारिस पड़ी इमारत में चल रहा था। उक्त लावारिस इमारत को उसके मालिक की सहमति तथा सहयोग से गिरा दिया गया, ताकि उक्त खस्ता हालत पड़ी बिल्डिंग में कोई युवक छुपकर नशीले पदार्थ का सेवन न कर सके।

इस संबंध में अग्रिम जानकारी देते हुए थाना कोटईसे खां के प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि इस कार्यवाही से गांव में नशा सेवन के एक प्रमुख ठिकाने को खत्म करने के साथ-साथ इलाके का माहौल भी अच्छा बनेगा। उन्होंने कहा कि इस पहलकदमी में गांव की पंचायत तथा लोगों द्वारा अपना पूरा सहयोग दिया और पुलिस का हरसंभव सहयोग देने का भरोसा भी दिया, ताकि इलाके को नशामुक्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि नशे का सेवन करने वाले ऐसे अन्य भी कई ठिकानों को खत्म करने के प्रयास किए जा रहे हैं और लोगों को जागरूक किया जा रहा है। थाना प्रभारी ने कहा कि कोटईसे खां पुलिस द्वारा अपने इलाके के गांवों में जाकर लोगों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए सैमीनार गांवों की पंचायतों, क्लबों तथा समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से लगाए जा रहे हैं, ताकि नशा खत्म हो सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News