मेले में माथा टेकने पहुंचे युवक पर हमला, 5 पर FIR
punjabkesari.in Monday, Sep 14, 2026 - 06:04 PM (IST)
मोगा (आजाद) : थाना बधनीकलां के अंतर्गत पड़ते गांव बुट्टर कलां निवासी अर्शदीप सिंह को पुरानी रंजिश के चलते हथियारबंद व्यक्तियों द्वारा हमला कर बुरी तरह से घायल किए जाने का पता चला है, जिसे अस्पताल दाखिल कराना पड़ा। इस संबंध में बधनीकलां पुलिस द्वारा कथित आरोपियों साहिल सिंह, लवप्रीत सिंह, जगतार सिंह, हरमन सिंह, विक्की सिंह सभी निवासी गांव बुट्टर कलां के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच सहायक थानेदार संदीप कुमार द्वारा की जा रही है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अर्शदीप सिंह ने कहा कि वह गत दिवस जी.टी. रोड बरनाला पर स्थित एक मेले में धार्मिक स्थल पर माथा टेकने के लिए गया था, तो वहां कथित आरोपियों ने जो हथियारों से लैस थे, उस पर हमला कर बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। जब उसने शोर मचाया, तो हमलावर वहां से भाग निकले। जांच अधिकारी सहायक थानेदार संदीप कुमार ने बताया कि कथित आरोपियों को काबू करने के लिए छापामारी की जा रही है, जिनके जल्दी काबू आ जाने की संभावना है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

