Fraud : New Zealand भेजने के नाम पर भेजा Malaysia, एयरपोर्ट पर इमीग्रेशन ने पकड़े 4 युवक

punjabkesari.in Friday, Sep 25, 2026 - 05:38 PM (IST)

मोगा(आजाद): मोगा जिले के कस्बा कोटईसे खां निवासी ट्रैवल एजैंट बूटा सिंह द्वारा 4 युवकों को न्यूजीलैंड भेजकर उन्हें नौकरी दिलाने का झांसा देकर 37 लाख रुपए की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। ट्रैवल एजैंट द्वारा युवकों को जाली वीजे लगाकर मलेशिया भेजा गया, वहां इमीग्रेशन अधिकारियों ने उन्हें काबू कर लिया।

जिला पुलिस अधीक्षक मोगा को दिए शिकायत पत्र में जगदीश सिंह निवासी गांव नत्थूवाला गर्बी ने कहा कि कथित आरोपी ट्रैवल एजैंट बूटा सिंह ने अप्रैल 2026 में हमारी कथित आरोपी ट्रैवल एजैंट से बात हुई थी, जिसने उसके सहित हरमन सिंह, गुरप्रीत सिंह तथा मनप्रीत सिंह को न्यूजीलैंड में भेजकर नौकरी दिलाने का झांसा देकर 37 लाख रुपए वीजा लगाने के नाम पर ले लिए, जो उन्होंने आरोपी के बैंक खाते में भेजे थे।

कथित आरोपी ट्रैवल एजैंट ने जून 2026 में चारों युवकों को मलेशिया भेज दिया और वहां पहुंचकर उन्हें पता चला कि ट्रैवल एजैंट ने जाली गलत वीजे लगाकर उन्हें भेजा है। जब इमीग्रेशन अधिकारियों ने उनके वीजे चैक किए, तो उन्होंने आगे जाने से रोक दिया और उन सभी को अपने खर्चे पर वापस पंजाब आना पड़ा। जब उन्होंने ट्रैवल एजैंट से बात की, तो वह उनके साथ टालमटोल करने लगा। उन्होंने इस संबंध में पंचायती तौर पर भी उससे संपर्क किया लेकिन कोई बात न सुनी। इस तरह उनके साथ 37 लाख रुपए की धोखाधड़ी हुई है।

जिला पुलिस अधीक्षक के आदेश पर उक्त मामले की जांच डी.एस.पी. बाघापुराना द्वारा की गई। जांच के बाद शिकायतकर्त्ता के आरोप सही पाए जाने पर कथित आरोपी ट्रैवल एजैंट के साथ थाना बाघापुराना में धोखाधड़ी तथा अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। इस मामले की जांच सहायक थानेदार हरजीत सिंह द्वारा की जा रही है। कथित आरोपी की गिरफ्तारी बाकी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Related News