नकली नोट चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, जालंधर से जुड़े थे तार

punjabkesari.in Monday, Mar 14, 2022 - 10:49 AM (IST)

जालंधर (कौशिक): सी.आई.ए. सिरसा एवं शहर थाना सिरसा की संयुक्त पुलिस टीम ने शहर के बेगू रोड क्षेत्र से नकली नोट चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक महिला से 1 लाख 11 हजार रुपए के नकली नोट बरामद किए। 

यह भी पढ़ें : भगवंत मान आज देंगे लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा, Tweet कर कही ये बात

पुलिस को सूचना मिली थी कि सुखसागर कालोनी निवासी गगनदीप पुत्र बलदेव जालंधर (पंजाब) से नकली नोटों की करंसी सिरसा लाता है। उस नकली करंसी को उसकी मां सुखविंदर कौर सिरसा के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई करती है। पुलिस ने सुखविंदर कौर को नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया जबकि उसका पुत्र गगनदीप मौके से फरार हो गया। शहर थाना प्रभारी बनवारी लाल ने बताया कि पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तार करने के लिए टीमें गठित कर दी हैं। प्रारंभिक पूछताछ में महिला ने नकली नोट जालंधर से लाने की बात स्वीकार की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News