पति के दोस्तों की घिनौनी करतूत,जमानत करवाने का झांसा देकर किया गैंगरेप

punjabkesari.in Sunday, Sep 22, 2019 - 12:37 PM (IST)

बठिंडा(विजय): जेल में बंद पति की जमानत करवाने का झांसा देकर विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने एक महिला सहित 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है।थाना कैनाल कालोनी के एस.आई. हरपिंदर कौर ने बताया कि शुक्रवार को एक महिला ने शिकायत देकर बताया कि उसका पति इरादा कत्ल मामले में केंद्रीय जेल बठिंडा में बंद है। इस केस में उसके साथ मनप्रीत सिंह व ईश्वर दास नामक व्यक्ति भी शामिल हैं।

पीड़िता के अनुसार आरोपी मनप्रीत सिंह व ईश्वर दास जमानत लेकर जेल से बाहर आ गए हैं। जब वह अपने पति को जेल में मिलने जाती थी, उस समय उसकी उनसे जान-पहचान हो गई थी। वह आरोपियों के झांसे में आकर अपने पति की जमानत करवाने के लिए उनके साथ चली गई। पीड़िता के मुताबिक उक्त आरोपी उसे अपने दोस्त हरप्रीत सिंह के घर ले गए, जहां पर उन्होंने उसे जूस में कोई नशीली चीज डालकर पिला दी। जूस पीने के बाद वह बेहोश हो गई, जिसके बाद तीनों व्यक्तियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि इस वारदात में आरोपी मनप्रीत सिंह की पत्नी खुशी भी शामिल है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Related News