शर्मनाक: घर के कमरे में पति को बंद कर पत्नी से किया गैंगरेप
punjabkesari.in Thursday, Aug 26, 2021 - 11:54 AM (IST)

फिरोजपुर(मल्होत्रा, आनंद, स.ह.): एक महिला ने कुछ लोगों के खिलाफ उसके घर में घुस कर उससे दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात वह अपने पति एवं 4 साल के बेटे के साथ घर में सोई हुई थी। इस दौरान जसविन्द्र सिंह, सिमरन सिंह एवं उनके 2 अज्ञात साथी उनके घर में घुस आए। दोनों अज्ञात व्यक्ति उसके पति को खींच कर घर के एक कमरे में ले गए जहां उसे बंद कर दिया। इसके बाद जसविन्द्र सिंह और सिमरन सिंह ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।