Punjab: फरार Gangster राजू  Shooter भारी मात्रा में हथियारों सहित गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Apr 26, 2024 - 11:39 AM (IST)

तरनतारन(रमन): गत 17 अप्रैल देर रात फिल्मी अंदाज में A कैटागरी के गैंगस्टर चरणजीत सिंह राजू शूटर को पुलिस सुरक्षा से बंदूक के बल पर छुड़ा लिया गया था। जिसके बाद पुलिस द्वारा अलग-अलग राज्यों में छापेमारी की जा रही है।  फरार गैंगस्टर राजू को ए.जी.टी.एफ. अमृतसर बार्डर रेज के डी.एस.पी. के नेतृत्व में काम कर रही टीम द्वारा उसके 8 और साथियों सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। 

इस संबंधित पंजाब के डी.जी.पी. द्वारा पुष्टि भी कर दी गई है।  जानकारी के अनुसार गैंगस्टर चरणजीत सिंह उर्फ राजू शूटर पुत्र हीरा सिंह निवासी गांव संघा जिसके द्व्रारा गत साल स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के गांव ढोटियां में शाखा को लूटने दौरान एक पुलिस कर्मचारी को गोली भी मार दी गई थी। आरोपियों के खिलाफ कभी अलग-अलग लूटपाट और अन्य धाराओं के साथ करीब 1 दर्जन मामले दर्ज थे, जो पुलिस के लिए वांछित थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News