गैस और पेट्रोल-डीजल की सप्लाई को लेकर जनता से अपील, DC ने दी सख्त हिदायतें

punjabkesari.in Wednesday, Apr 01, 2026 - 09:55 AM (IST)

पठानकोट (हरजिंदर सिंह गोराया): मौजूदा समय में खाड़ी क्षेत्र के देशों में बन रहे युद्ध तनाव के हालातों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन पठानकोट द्वारा आम जनता को अपील की गई है कि घरेलू गैस सिलेंडरों और पेट्रोल-डीजल की सप्लाई पूरी तरह ठीक है। जिले के अधीन आती सभी गैस एजेंसियां और पेट्रोल पंपों पर जरूरत के अनुसार मात्रा में स्टॉक उपलब्ध है। डिप्टी कमिश्नर पठानकोट डॉ. पल्लवी ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह या घबराहट में आकर एक्स्ट्रा गैस सिलेंडर बुक न करें और पहले की तरह अपनी जरूरत के हिसाब से ही बुकिंग करें।

इसके साथ ही जिले की सभी गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंप मालिकों को सख्त हिदायतें दी गई हैं कि वाहनों के लिए पेट्रोल और डीजल और घरेलू इस्तेमाल के लिए LPG गैस सिलेंडर की लगातार और बिना रुकावट सप्लाई यकीनी बनाई जाए। प्रशासन द्वारा ये भी चेतावनी दी गई है कि ऐसे हालातों में पेट्रोल, डीजल और LPG की कालाबाजारी करता पाया गया तो उसके खिलाफ तुरंत और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और सहयोग करने की अपील की है ताकि सप्लाई सिस्टम ठीक से चलता रहे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News