प्यार के पीछे पागल लड़की पहुंच गई गुरदासपुर… आगे जो हुआ सुन हिल जाएगा दिमाग!
punjabkesari.in Friday, Nov 07, 2025 - 06:48 PM (IST)
गुरदासपुर (विनोद): कहते हैं कि लड़कियां ज़्यादा भावुक होती हैं, इसलिए लड़कों के बहकावे में आकर बिना सोचे-समझे घर छोड़ देती हैं और बाद में जब लड़के से धोखा मिलता है, तो उन्हें पछताना पड़ता है। राजस्थान की एक लड़की के साथ भी ऐसा ही हुआ है और अब वह न तो अपने घर लौट पा रही है और न ही लड़का तथा उसके मां-बाप उसे रख रहे है। पुलिस में शिकायत के बाद लड़की को सखी वन सेंटर भेजा गया है। जहां उसने पत्रकारों के सामने अपनी आपबीती सुनाई।
लड़की ने बताया कि गुरदासपुर के गांव बाबोवाल निवासी अनिल नाम के एक लड़के से उसकी कोटा में मुलाकात हुई थी, जो अपने काम से राजस्थान के कोटा शहर गया था। अनिल ने उसे बहला-फुसलाकर अपने जाल में फंसाया तथा उसका शारीरिक शोषण करता रहा। लेकिन बाद में उसने विवाह करने इंकार कर दिया, तो उसने राजस्थान में अनिल के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया। जिस पर पुलिस ने अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। परंतु अनिल के मां-बाप ने अदालत में यह ब्यान दिया कि वह दोनों का विवाह करने के लिए राजी है, जिस पर अनिल को अदालत ने जमानत पर छोड़ दिया। वहां से अनिल और उसके परिवार वाले उसे शादी करने का झांसा देकर गुरदासपुर ले आए। वह बिना सोचे-समझे अपने माता-पिता की भी नहीं सुनी और अनिल के साथ गुरदासपुर आ गई।
पीड़िता ने बताया कि यहां, कुछ समय तक तो अनिल के घर बाबोवाल में ठीक-ठाक रहा, लेकिन बाद में अनिल की मां उसे परेशान करने लगी और अनिल पर कहीं ओर शादी करने का दबाव बनाने लगी। जब उसके साथ मारपीट की जाने लगी तो उसने पुलिस में शिकायत कर दी। जिसके बाद अनिल की मां ने अनिल को घर से निकाल दिया गया है। जिसके बाद अनिल उसे फरीदकोट ले आया जहां दोनों काम करने लगे। वह लोगों के घरों में टिफिन सप्लाई करने का काम करती थी लेकिन यहां भी अनिल उसकी मां के वश में था। पहले तो उसने उसे मारा-पीटा और वापस राजस्थान जाने का दबाव बनाया। फिर 20 दिन तक उसके पास नहीं आया।
वह 20 दिन तक अकेले अनिल का इंतजार करती रही। पैसे खत्म होने के कारण उसे कुछ दिन भूखे रहना पड़ा और फिर किसी तरह वह गुरदासपुर पहुंची। लेकिन अनिल के माता-पिता ने उसे अपने पास रखने से इंकार कर दिया और अनिल को गायब कर दिया। जिसके बाद वह संबंधित पुलिस स्टेशन सदर गुरदासपुर पहुंची, जहां से उसका बयान दर्ज करने के बाद उसे सखी वन सेंटर भेज दिया गया। लड़की का कहना है कि वह अपने माता-पिता को छोड़कर आई है, तो राजस्थान कैसे वापस जाएगी। वह अनिल के साथ रहना चाहती है, वरना जान दे देगी, लेकिन अनिल के परिवार ने उसे गायब कर दिया है। उधर, सखी वन सेंटर की कर्मचारी कंचन ने बताया कि उक्त लड़की 4 दिन पहले यहां पहुंची थी। हम दोनों पक्षों को बुलाकर किसी तरह से लडक़ी को अनिल के साथ भेजा जाएगा और उसे न्याय दिलाने में हर संभव मदद की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

