अमृतसर में प्यार का खौफनाक अंजाम! गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड के घर को लगाई आग

punjabkesari.in Saturday, Oct 17, 2026 - 05:59 PM (IST)

अमृतसर (गुरप्रीत सिंह) : अमृतसर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां फतेहगढ़ चूड़ियां रोड से सटे बाबा दीप सिंह कॉलोनी में एक युवक के घर में आग लगने के कारण घर जलकर राख हो गया। इस मामले में परिवार वालों ने सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

House Fire

पुलिस के मुताबिक, जांच में एक युवती के शामिल होने का पता चला, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि युवक की तलाश जारी है। दूसरी ओर, युवक की पत्नी ने अपने पति पर किसी दूसरी लड़की के साथ अफेयर होने का आरोप लगाते हुए दुख जताया है।

House Fire

इस मामले को लेकर सदर थाने की पुलिस ने कार्रवाई की है। सब-इंस्पेक्टर गुरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की गई। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर लड़की को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके मुताबिक, इस मामले में युवक की तलाश की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News