सब धर्म एक समान, सिख परिवार से संबंधित लड़कियां भी लेती हैं रामलीला में भाग
punjabkesari.in Friday, Sep 30, 2022 - 03:21 PM (IST)

पठानकोट : पठानकोट की रामलीला में महिलाओं की भूमिका निभाने वाली महिलाओं में कुछ सिख परिवारों से संबंधित भी हैं। इनमें कई लड़कियां पोस्ट ग्रैजुएट तक पढ़ी हुई हैं और सीता, कैकेयी आदि का रोल कई सालों से निभा रही हैं।
पंजाब केसरी को मिली जानकारी के अनुसार रामलीला करवाने वाला क्लब पिछले 100 सालों से एक्टिव है। 8 साल पहले इस क्लब में सिर्फ 5 लड़कियां ही थीं लेकिन अब इसमें 25 के करीब महिलाएं शामिल हो चुकी हैं। गर्व की बात यह है कि इनमें केवल हिंदू ही नहीं बल्कि सिख धर्म से जुड़ी महिलाएं भी शामिल हैं। पंजाब केसरी को मिली जानकारी के अनुसार इस क्लब में माता सीता का रोल कर रही लड़की सिख परिवार से संबंधित है और ग्रैजुएशन कर रही है। सभी लड़कियों का कहना है कि उन्हें परिवार का पूरा साथ मिल रहा है क्योंकि वे धर्म और आस्था के लिए मंच पर रोल अदा करती हैं।
गौरतलब है कि क्लब में 100 से ज्यादा कलाकार हैं जो अपनी एक्टिंग स्किल से लोगों तक रामायण का पाठ पहुंचा रहे हैं। आपको बता दें कि पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री मास्टर मोहनलाल 20 सालों तक यहां रावण का रोल करते थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here