श्री दरबार साहिब के बाहर हंगामा, आपस में भिड़ी लड़कियां, वीडियो वायरल
punjabkesari.in Sunday, Jul 12, 2026 - 12:11 PM (IST)
अमृतसर (रमन): अमृतसर में श्री दरबार साहिब के बाहरी कॉम्प्लेक्स में हंगामा हो गया। जानकारी के अनुसार यहां दो लड़कियां आपस में भिड़ गई। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
वीडियो में दिख रहा है कि श्री दरबार साहिब के बाहरी कॉम्प्लेक्स में दो लड़कियों में तीखी बहस हुई और बात मारपीट तक पहुंच गई। इसके बाद वहां काफी समय तक हंगामा हुआ और लोग इकट्ठा हो गए। वहीं फिलहाल ये पता नहीं चल पाया है कि लड़कियों की लड़ाई क्यों हुई थी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

