GNDU के 50वें कन्वोकेशन समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने Students को दी डिग्रियां

punjabkesari.in Thursday, Jan 15, 2026 - 03:32 PM (IST)

अमृतसर (ममता): भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (GNDU) के 50वें कान्वोकेशन समारोह में चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल होने के लिए अमृतसर पहुंच गई हैं। इस दौरान वाइस चांसलर प्रो. करमजीत सिंह ने फूलों का गुलदस्ता देकर राष्ट्रपति का स्वागत किया।

इस बीच, पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया भी राष्ट्रपति के साथ कान्वोकेशन समारोह हॉल पहुंचे, जहां राष्ट्रगान के साथ समारोह शुरू हुआ। इस मौके पर पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस, MP विक्रमजीत सिंह साहनी और वाइस चांसलर प्रो. करमजीत सिंह भी राष्ट्रपति के साथ स्टेज पर मौजूद थे।

राष्ट्रपति ने पहले हॉल के अंदर सिंडिकेट और फिर सीनेट मेंबर्स से मुलाकात की। VC प्रो. डॉ. करमजीत सिंह ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की एकेडमिक, स्पोर्ट्स और सह-पाठयक्रम क्षेत्र में उपलब्धियों पर रोशनी डाली और चीफ गेस्ट समेत सभी का स्वागत और धन्यवाद किया। इसके बाद चीफ गेस्ट प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू ने भाषण दिया और उसके बाद उन्होंने 1452 स्टूडेंट्स को मेडल और डिग्री बांटी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News