Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दामों में गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

punjabkesari.in Wednesday, Sep 09, 2026 - 11:30 AM (IST)

पंजाब डेस्क: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए आज कीमती धातुओं के भाव में गिरावट देखने को मिली है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार, बुधवार को 24 कैरेट सोने का भाव 1,57,300 रुपए दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार को यह 1,58,300 रुपए तक पहुंच गया था।

इसी तरह 22 कैरेट सोने का भाव आज 1,46,290 रुपए है, जो पिछले दिन 1,47,220 रुपए था।
वहीं, चांदी के दाम में भी गिरावट दर्ज की गई है। आज चांदी का भाव 2,42,000 रुपए है, जबकि मंगलवार को यह 2,44,500 रुपए तक पहुंच गया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी सुस्त
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव सुस्ती के साथ कारोबार कर रहे हैं। Comex पर सोना 4,399 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,439  डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 22.90 डॉलर की गिरावट के साथ 4,416.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 66.44 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 67 डॉलर था।  खबर लिखे जाने के समय यह 0.34 डॉलर की गिरावट के साथ 66.66 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News