Gold Silver Shopping : सोना खरीदने वालों को यह खबर कर देगी झूमने के लिए मजबूर

punjabkesari.in Wednesday, Oct 09, 2024 - 12:35 PM (IST)

पंजाब डेस्कः सोना (Gold) खरीदने वालों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, दो दिन सोने की कीमतों में राहत के बाद आज भी इसके दामों में गिरावट है। हालांकि चांदी(Silver) की कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा रही है।  ताजा जानकारी के अनुसार पंजाब में 24 कैरट सोने की कीमत 77,000  है जबकि मंगलवार को  ₹77,800 दर्ज की गई थी, जो आज कम हो गई है। यानी कि सोने के दाम 800 रुपए कम हुए है। 

वहीं 22 कैरेट सोना आज की तारीख में 71,610 जबकि इससे पहले मंगलवार को  72,350 था। बात करें चांदी की तो 23 k चांदी आज 75,080  है जबकि मंगलवार को 75,860 रिकार्ड की गई थी। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में यह गिरावट जारी रहती है या फिर यह और ऊपर को जाता है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी तेज
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। Comex पर सोना 2,640.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,635.40 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.20 डॉलर की तेजी के साथ 2,636.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 30.86 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 30.60 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.14 डॉलर की तेजी के साथ 30.74 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News