सोमवार को सोना-चांदी के नए रेट जारी, यहां देखें शहर के Latest Rate

punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2026 - 02:23 PM (IST)

पंजाब डेस्क: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए सोमवार को नए भाव जारी कर दिए गए हैं। आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,70,000 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 1,58,100 रुपये तक पहुंच गया है। वहीं चांदी का रेट बढ़कर 2,92,800 रुपये हो गया है। लगातार बढ़ते दामों के कारण बाजार में खरीदारी पर असर देखने को मिल रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार और घरेलू मांग के चलते कीमती धातुओं के दामों में उतार-चढ़ाव जारी है।

 बता दें कि ईरान-इजरायल तनाव के बीच सोमवार (2 मार्च) को सोने-चांदी के वायदा भाव में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। दोनों धातुएं आज बढ़त के साथ खुलीं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं में मजबूती का रुख बना हुआ है। वैश्विक तनाव बढ़ने से निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे सोना और चांदी को सपोर्ट मिल रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News