Jalandhar: सोमवार को सोना चांदी के नए दाम जारी, देखें ताजा भाव
punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2026 - 12:35 PM (IST)
पंजाब डेस्कः सोना-चांदी के नए दाम सोमवार को जारी हो गए है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 151,200 जबकि 22 कैरेट सोना 140,620 तक पहुंच गया है। चांदी की बात करें तो चांदी आज 238,500 पर पहुंच गई है।
MCX पर जारी हुए भाव
उधर, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोनों कीमती धातुओं के भाव में गिरावट आई है। 10 ग्राम सोने का भाव 430 रुपए की गिरावट के साथ 1,49,250 रुपए पर कारोबार कर रहा था। वहीं एक किलो चांदी की कीमत 1220 रुपए टूटकर 2,31,275 रुपए पर है। इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने-चांदी में गिरावट दर्ज की जा रही है।

