पंजाब के कारोबारियों के लिए आई Good News, अब मिलेगा बड़ा फायदा

punjabkesari.in Tuesday, Feb 04, 2025 - 09:32 AM (IST)

जालंधर (सलवान): पंजाब के कारोबारियों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, इंडिगो एयरलाइन ने अपने नैटवर्क में विस्तार करते हुए मुंबई से जालंधर के लिए नई उड़ान शुरू करने का फैसला किया है। यह सेवा मार्च महीने से शुरू होगी और सातों दिन संचालित की जाएगी।

जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट के डायरैक्टर पुष्पेंद्र कुमार निराला ने बताया कि इंडिगो की इस नई उड़ान में 186 सीटों की क्षमता होगी, जिससे यात्रियों को इस मार्ग पर सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा। जालंधर पंजाब का एक प्रमुख व्यापारिक और सांस्कृतिक केंद्र है, जिसके लिए यह सीधी हवाई  सेवा व्यापारियों, यात्रियों और एन. आर. आइज के लिए फायदेमंद साबित होगी।

इंडिगो एयरलाइन के अधिकारियों का कहना है कि यह नई सेवा दोनों शहरों के बीच हवाई यात्रा को सुगम बनाएगी और यात्रा के समय को भी कम करेगी। यह उड़ान उन यात्रियों के लिए लाभकारी होगी, जो तेज और सुविधाजनक कनैक्टिविटी चाहते हैं। यात्रा की पूरी जानकारी और टिकट बुकिंग के लिए इंडिगो की आधिकारिक वैबसाइट और बुकिंग प्लेटफॉर्म पर जल्द ही जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News