रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, मिली इस Train को हरी झंडी, जल्द होगी Booking

punjabkesari.in Monday, Aug 26, 2024 - 03:22 PM (IST)

चंडीगढ़: अम्बाला मंडल ने चंडीगढ़ को उदयपुर से जोड़ने वाली चेतक सुपरफास्ट को हरी झंडी दे दी है। अम्बाला मंडल ने रेलवे बोर्ड को अपनी सहमति भेज दी है। बोर्ड अब तारीख की घोषणा करेगा, लेकिन अम्बाला डिवीजन का मानना है कि ट्रेन सितम्बर के पहले सप्ताह तक शुरू हो जाएगी।

रेलवे बोर्ड ने अम्बाला मंडल से पूछा था कि क्या वे नई ट्रेन चलाने के इच्छुक हैं। पहले उन्होंने असंतोष व्यक्त किया था, लेकिन हाल ही में मंडल ने चेतक एक्सप्रैस (20474) को चंडीगढ़ चलाने की इच्छा दिखाई है। मंडल ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि चेतक एक्सप्रैस के प्रस्तावित आगमन और प्रस्थान को मंजूरी दे दी है और तारीख की घोषणा करने का अनुरोध किया है। अम्बाला मंडल के डी. आर. एम. मंदीप सिंह भाटिया ने कहा कि तकनीकी व्यवहार्यता का पुनर्मूल्यांकन के बाद कई कारकों को ध्यान में रख चेतक एक्सप्रैस को अनुमति दी गई। उम्मीद है कि ट्रेन सितम्बर के पहले सप्ताह तक अपनी कनैक्टिविटी शुरू कर देगी। यह चंडीगढ़ से अजमेर पहुंचने के लिए  यात्रियों को एक और मौका देने वाली ट्रेन होगी। इससे पहले वंदे भारत (20977) और साबरमती-दौलतपुर चौक एक्सप्रैस (19411) चलती हैं। डी.आर.एम. ने बताया कि उम्मीद है कि चेतक एक्सप्रैस की बुकिंग 30 अगस्त से शुरू कर दी जाएगी। इसके साथ ही ट्रेन के चलने से पयर्टक और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।

उदयपुर-दिल्ली ट्रेन को चंडीगढ़ तक बढ़ाया
रेलवे बोर्ड के शेड्‌यूल के अनुसार उदयपुर से ट्रेन सुबह 9:15 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। इसके बाद दोपहर 3:45 बजे उदयपुर के लिए प्रस्थान करेगी। उदयपुर और दिल्ली सराय रोहिल्ला के बीच पहले से चल रही ट्रेन (20474) को चंडीगढ़ तक बढ़ाया जाएगा। यह ट्रेन यात्रियों को कईपर्यटन स्थलों का अनुभव कराएगी जैसे चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर शरीफ, नीम का थाना, रेवाड़ी, गुड़गांव, दिल्ली कैंट होते हुए दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेंगी। इसके बाद ट्रेन पानीपत, अम्बाला पर रुकते हुए चंडीगढ़ पहुंचेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News