पंजाब में Registry करवाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी: CM Mann ने किया ये ऐलान
punjabkesari.in Wednesday, May 14, 2025 - 03:54 PM (IST)

लुधियाना : पंजाब में रजिस्ट्रियां कराने वालों के लिए बेहद अहम खबर सामने आई है। अब लोगों को रजिस्ट्रियां बनाने के लिए तहसीलों में चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जानकारी के अनुसार, राज्य में जल्द ही रजिस्ट्रियों के लिए एक नया सिस्टम लागू होने जा रहा है, जिससे लोगों को रजिस्ट्रियां करवाने के लिए तहसीलों में भागने की जरूरत नहीं होगी। इससे लोगों काफी सहूलत मिलेगी। बताया जा रहा है कि, सेवा केन्द्रों पर जल्द ही रजिस्ट्रियों का काम भी शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने स्वयं इसकी जानकारी साझा की और इस महीने के अंत तक इस व्यवस्था के लागू होने की बात भी कही।
गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री भगवंत मान आज लुधियाना में नए उच्च स्तरीय पुल के उद्घाटन करने पहुंचा। इस अवसर पर बोलते हुए सीएम मान ने कहा कि इस सिस्टम का परीक्षण चल रहा है और इसे 15-20 दिनों के भीतर लागू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में सेवा केन्द्रों पर रिजिस्ट्रियां की जाएंगी। लोगों को केवल फोटो खिंचवाने के लिए कहचरी में जाना होगा और उसके बाद एक सरकारी कर्मचारी उनके घर जाकर रजिस्ट्री सौंप देगा। सीएम मान ने कहा कि ऐसे कई काम हैं जो ऑनलाइन किए जा सकते हैं और हम इसमें बदलाव लाएंगे।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने यह भी कहा कि अब रजिस्ट्रियां उर्दू में नहीं बल्कि पंजाबी में लिखी जाएंगी। यदि कोई चाहे तो रजिस्ट्री हिंदी या अंग्रेजी में लिखवा सकता है, लेकिन पंजाबी को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछली रजिस्ट्रियों में लिखी भाषा लोगों को समझ में नहीं आती थी, लेकिन अब जो रजिस्ट्रियां होंगी, उन्हें हर कोई पढ़ और समझ सकेगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here