गोराया में मशहूर मिठाई की दुकान पर CGST की रेड, व्यापारियों में हलचल

punjabkesari.in Tuesday, Feb 03, 2026 - 10:31 AM (IST)

गोराया (मुनीश): केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सी.जी.एस.टी.) टीम ने गोराया में एक मशहूर मिठाई की दुकान, उसके घर और फैक्टरी में छापेमारी की। लगभग 23 घंटे तक चलने वाले अभियान में टीम ने कम्प्यूटर, एक डी.वी.आर., मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज जब्त किए, साथ ही लाखों रुपए और एक लॉकर भी सीज किया गया। 

सूत्रों के अनुसार, शिकायत के आधार पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क की टीम 2 दर्जन कर्मचारियों के साथ गोराया मुख्य चौक स्थित हलवाई की दुकान पहुंची। टीम में 2 अधीक्षक, 4 निरीक्षक और फोरैंसिक कर्मचारी शामिल थे। टीम दोपहर 2.30 बजे पहुंची और अगले दिन दोपहर तक तलाशी अभियान चला। इस दौरान मिठाई विक्रेता के 2 कम्प्यूटर, एक डी.वी.आर., मोबाइल फोन और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए। इसके साथ ही बड़ी रकम में नकद और एक लॉकर भी सीज किया गया।

विभाग ने जब यह छापा मारा तो पुलिसकर्मी भी मौजूद थे और किसी भी ग्राहक या अन्य व्यक्ति को दुकान में प्रवेश नहीं करने दिया। अभियान के दौरान कुछ ग्राहकों और पुलिसकर्मियों के बीच बहस भी हुई। पूरी कार्रवाई का वीडियोग्राफी रिकॉर्ड भी बनाई गई।

अधिकारियों ने उक्त दुकानदार को सोमवार को कार्यालय बुलाया। शुरू में शहरवासियों को यह भ्रम था कि यह कार्रवाई जी.एस.टी. राज्य कानून विभाग ने की है या आयकर विभाग लेकिन बाद में स्पष्ट हुआ कि यह केंद्रीय उत्पाद शुल्क विभाग की कार्रवाई थी। इस छापेमारी के बाद शहर के व्यापारियों में हलचल मची हुई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News