क्रिस्टल के बाद गलैक्सी स्पा में रेड, मैनेजर ताला लगाकर फरार, विदेशी लड़कियां और ग्राहक अंदर बंद

punjabkesari.in Sunday, Mar 29, 2026 - 10:08 AM (IST)

जालंधर : थाना सात की पुलिस ने गढ़ा रोड पर स्थित ताज मार्कीट के सामने क्रिस्टल स्पा की बगल में खुले गलैक्सी स्पा सैंटर में रेड की। यह रेड ए.सी.पी. मॉडल टाऊन संजय कुमार के इनपुट की गई थी लेकिन क्रिस्टल स्पा की तरह इस बार भी थाने से रेड की सूचना लीक हो गई जिसके चलते गलैक्सी स्पा सैंटर का मैनेजर विदेशी लड़कियों के स्टाफ और ग्राहकों को अंदर ही छोड़ बाहर से लॉक लगा फरार हो गया। हैरानी की बात है कि मौके पर पहुंची थाना 7 की पुलिस ने भी शीशे का दरवाजा खुलवाने का कोई प्रयास नहीं किया और हवाला दिया कि वह जबरदस्ती अंदर नहीं घुस सकते।

जानकारी अनुसार ए.सी.पी. माडल टाऊन संजय कुमार को सूचना मिली थी कि क्रिस्टल स्पा के नजदीक ही बेसमैंट में गलैक्सी स्पा सैंटर के अंदर ही विदेशी लड़कियों से मसाज के नाम पर देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। ए.सी.पी. ने तुरंत थाना 7 की पुलिस को रेड करने को कहा लेकिन जैसे ही पुलिस टीम स्पा के बाहर पहुंची तो उससे पहले ही मैनेजर ने स्पा सैंटर का शीशे वाला दरवाजा बाहर से लॉक कर दिया और खुद फरार हो गया।

हालांकि उस समय ग्राहक और स्पा का स्टाफ अंदर ही मौजूद था। भरोसेमंद सूत्रों की मानें तो जिस मुलाजिम ने क्रिस्टल स्पा में रेड से पहले ही मालिक को अलर्ट किया था, उसी मुलाजिम ने इस बार भी ए.सी.पी. का फोन आते ही गलैक्सी स्पा के मालिक को भी सूचना दे दी थी जिसके बाद स्पा के मालिक ने अपने मैनेजर को फोन करके बाहर से लॉक करके भागने की सलाह दी।

उधर बाहर से लॉक होने के कारण मुलाजिमों ने भी स्पा को खुलवाने के लिए कोई ज्यादा मशक्कत नहीं की और यह कह कर पल्ला झाड़ दिया कि वह जबरी अंदर नहीं घुस सकते। मुलाजिमों ने देखा भी कि अंदर लाइट्स और ए.सी. चालू है लेकिन पुलिस नजरअंदाज करके वहां से चली गई।

इस संबंधी जब ए.सी.पी .माडल टाऊन संजय कुमार ने कहा कि यह काम शहर में नहीं चलने दिए जाएंगे। उन्हें जब थाने से सूचना लीक होने की बात कही तो उन्होंने कहा कि वह खुद चैक करवाएंगे और अगर ऐसा हुई तो उक्त मुलाजिम पर सख्त एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही नई टीम बना कर ऐसे काम करने वालों के यहां रेड करने की रणनीति तैयार करेंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News