विदेश गए रिटायर्ड अध्यापक को भारी-भरकम बिल भेजना PSPCL को पड़ा भारी, लगा जुर्माना

punjabkesari.in Saturday, Jun 06, 2026 - 04:45 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पी.एस.पी.सी.एल. को जिला उपभोक्ता विवाद निवारण कमिशन द्वारा जुर्माना लगाया गया है। जानकारी के अनुसार पी.एस.पी.सी.एल. द्वारा विदेश गए रिटायर्ड अध्यापक को 35 हजार रुपए का बिजली बिल भेजा गया। इसे लेकर उन्होंने शिकायत दर्ज करवाई है। 

इस संबंध में जानकारी देते हुए जगदीश सिंह बंगा (70) निवासी पंजाब एवेन्यू सुभाना ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ जनवरी 2020 से जुलाई 2021 तक विदेश में थे। इस दौरान कोरोना काल था और विभाग द्वारा औसत के आधार पर बिना रीडिंग लिए हजारों का बिजली बिल भेजा गया। इसके बाद पता चला कि उनका बिजली मीटर खराब हो चुका था जो कि शिकायत देने के करीब 6 महीने बाद बदला गया। इस मामले में आयोग ने फैसला लेते हुए रिटायर्ड अध्यापक को 15 हजार का मुआवजा और अदालती खर्च के 8 हजार देने का आदेश दिया है।   

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News