अभी नहीं खुलेंगे सरकारी विभाग, कर्मचारियों ने इतनी तारीख तक बढ़ाई हड़ताल

punjabkesari.in Monday, Oct 17, 2022 - 03:42 PM (IST)

जालंधर: कलम छोड़ हड़ताल के चलते लोगों को काफी मुश्किलें पेश आ रही हैं। सरकारी विभाग के मुलाजिमों ने सरकार के खिलाफ रोष जताते हुए हड़ताल की अवधि बढ़ा दी है। कर्मचारियों ने हड़ताल की अवधि 19 अक्तूबर तक बढ़ा दी है। इस दौरान 42 तरह की सेवाएं ठप्प रहेंगी। दूसरी तरफ सी.पी.एफ. कर्मचारी यूनियन द्वारा 29 अक्टूबर को शिमला में पोल खोल रैली की जा रही है जो पंजाब सरकार की असलियत को लोगों के सामने लाया जाएगा।

गौरतलब है कि पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विस यूनियन की स्टेट बॉडी की ओर से यह फैसला लिया गया था कि 10 अक्तूबर से लेकर 15 अक्तूबर तक मुलाजिमों द्वारा हड़ताल की जाएगी।  उनका कहना है कि विधानसभा चुनाव दौरान 'आप' सरकार द्वारा किए गए वायदे पूरी नहीं किए हैं। सरकार वायदे पूरने करने को लेकर टाल-मटोल कर रही है। यूनियन के साथ बातचीत और मीटिंगें करने के बाद भी मुलाजिमों की मांगें जैसे पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने, स्टाफ की भर्ती, पदोन्नितयां, कोटा बढ़ाने, डी.ए. की बकाया किस्तें, 6वें वेतन कमिशन संशोधन और पुर्नगठन को रिव्यू करने मांगे नहीं मानी गई है जिसके चलते मुलाजिमों ने हड़ताल की अवधि और बढ़ा दी है। पी.एस.एम.यू. प्रधान सुखजीत सिंह ने कहा कि सोमवार को ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर गेट रैली की जाएगी। बता दें कि पिछले महीने भी डी.सी. आफिस कर्मचारियों ने 28 और 29 तारीख तक हड़ताल की थी। 

उधर, पी.एस.एम.यू. के प्रधान का कहना है कि आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश में भी पंजाब जैसी स्कीमें लागू करने के दावे कर रही है जबकि पंजाब में कर्मचारियों के वादे पूरे करने में सरकार असफल रही है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News