पंजाब में सोमवार को सरकारी छुट्टी, दफ्तर रहेंगे बंद

punjabkesari.in Saturday, Jun 27, 2026 - 02:52 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर है। राज्य में सोमवार, 29 जून को सरकारी छुट्टी घोषित की गई है, जिसके कारण राज्य के सरकारी ऑफिस, बोर्ड और कॉर्पोरेशन में छुट्टी रहेगी। गर्मी की छुट्टियों के कारण राज्य के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद हैं।

दरअसल, 29 जून को कबीर जयंती बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जा रही है। इसे देखते हुए इस दिन राज्य में सरकारी छुट्टी घोषित की गई है। सरकार की ओर से जारी छुट्टियों के कैलेंडर में भी 29 जून को गजटेड छुट्टी घोषित की गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News