पंजाब सरकार ने ए.जी. की नई नियुक्ति को लेकर लिया यह निर्णय, पढ़ें पूरी खबर

punjabkesari.in Tuesday, Nov 02, 2021 - 07:25 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने ए.जी. के पद पर नियुक्त ए.पी.एस. देयोल को नई नियुक्ति न होने तक अपने पद पर बने रहने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए यह निर्देश जारी किए हैं। बता दें कि नियुक्ति पर ऐतराजों के चलते कुछ दिन पहले ए.पी.एस. देयोल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। 

आपको बता दें कि ए.पी.एस. देयोल, जिन्हें पंजाब सरकार ने ए.जी. के पद पर नियुक्त किया था, के बाद देयोल की नियुक्ति को लेकर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने सवाल उठाए थे। और इतना ही नहीं ए.जी. के पद पर देयोल की नियुक्ति से खफा होकर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा भी दे दिया था जिसके बाद पंजाब कांग्रेस में काफी हलचल मच गई थी। ए.पी.एस. देयोल जोकि पूर्व डी.जी.पी. सुमेध सिंह सैनी के वकील भी रह चुके हैं, को चन्नी सरकार द्वारा एडवोकेट जनरल के पद पर नियुक्त करना चर्चा का विषय बन गया था। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News