Teachers को मान सरकार का बड़ा तोहफा, इन फैसलों पर भी लगी मुहर

punjabkesari.in Saturday, Jun 10, 2023 - 02:24 PM (IST)

पंजाब डेस्क: आज जिला मानसा में कैबिनेट की अहम बैठक की गई। इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई और कई फैसलों पर मुहर लगाई गई जिसकी जानकारी सी.एम. मान ने लाइव होकर प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दी है। बैठक में 14,239 कच्चे टीचरों को पक्का करने का फैसला लिया गया है। इनमें से  7902 टीचरों को पक्का करने पर मोहर लगी है। उन्होंने कहा कि जो टीचर 10 वर्ष से अधिक समय से नौकरी कर रहे हैं उन्हें रेगुलर किया जाएगा। 6,337 उन टीचरों को रेगुलर किया जाएगा जिनकी सर्विस में थोड़ा गैप पड़ गया है यानी कि जिन्होंने टूटवीं सर्विस की हो। थोड़ा व्रेक आ जाने के कारण नियमित रूप से 10 वर्ष नहीं बनते उन्हें भी पक्का किया जाएगा। इसमें उनकी पेड छुट्टियां और मातृत्व अवकाश भी शामिल होंगी। इनमें शिक्षा प्रोवाइडर होंगे जिन्होंने 10 साल काम तो कर लिया है परंतु बीच में ब्रेक लग गई हो। भगवंत मान ने कहा कि अब शिक्षकों की नियुक्ति में कोई कानूनी अड़चन नहीं आएगी। सभी कानूनी अड़चनों को दूर करने के बाद ही शिक्षकों की नियुक्ति करने का निर्णय लिया गया है।

 इस दौरान सरकार ने चिट फंड कंपनियों को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। उन्होंने कहा कि जो भी कंपनी फर्जीवाला करेगी उसके लिए सख्त सजा का प्रावधान किया है। उस कंपनी को 10 वर्ष की सजा भुगतनी पड़ेगी। कैबिनेट बैठक में चिट फंड से जुड़े कानून में बदलाव करने की मंजूरी दे दी गई है। 

435 एम.बी.बी.एस. स्टूडेंट हाउस जॉब्स के लिए रखे जाएंगे। डॉक्टर और नर्सों को मिलाकर इनकी गिनती 1880 होगी। पंचायतों और नगर निगमों को कमीशन रिपोर्ट लागू करने की मंजूरी दी गई है। सेंट्रल से पंजाब को फंड आएगा वह नगर पंचायत तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कई बार सड़क पर आवारा पशुओं के साथ होने वाले हादसे हो जाते हैं जिसके चलते वह जान गंवानों के लिए एक पॉलिसी लेकर आए हैं। हादसे में जान गंवाने वालों को 5 लाख रुपए मुआवजा दिया जाएगा।  प्रेसवार्ता करते दौरान सी.एम. मान एक अहम ऐलान किया है कि 19 और 20 जून को विधानसभा का स्पेशल इजलास बुलाया जाएगा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News