राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने जालंधर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, कही ये अहम बातें
punjabkesari.in Thursday, Jul 27, 2023 - 04:54 PM (IST)

जालंधर : पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने आज जालंधर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने के बाद उनके द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। उनके द्वारा डी.सी. से हालातों का पूरा रिव्यु लिया गया है। राज्यपाल ने कहा कि बाढ़ के कारण पंजाब में बहुत नुक्सान हुआ है।
राज्यपाल ने शाहकोट, लोहियां खास जैसे इलाकों में जायजा लेने के बाद कहा कि नदियों में दो बड़ी दरारें आई जिस कारण 20 बजार एकड़ के करीब जमीन बर्बाद हुई है। इसके साथ ही 50 प्रतिशत फसल भी नष्ट हुई। इस कारण अब फिर से धान की रोपाई का काम शुरु किया है ताकि फसल तैयार हो सके। उन्होंने कहा कि लोगों से साथ उन्होंने बातचीत की है और लोगों ने प्रशासन के कार्य की सराहना की है। इसके साथ ही कुछ लोगों ने अपनी जान जोखिम में डाल कर पशुओं को बचाया है। लोग प्रशासन के काम से संतुष्ट हैं पर वह कह रहे हैं कि उनके नुक्सान की भरपाई कैसे होगी।
आगे बोलते हुए राज्यपाल ने कहा कि प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में एक लाख बोतल पीने का पानी और खाने का सामान दिया है। राहत शिविर भी लगाए गए थे लेकिन वहां बहुत कम लोग आए। उन्होंने कहा कि पंजाब की खास बात ये है कि यहां गुरुघर बहुत हैं जो कि लोगों की सहायता के लिए हमेशा खुले हैं। उन्होंने कहा कि सर्वे भी शुरु किया जा रहा है और आने वाले दिनों तक सर्वे पूरा हो जाएगा और इसके आधार पर मुआवजा दिया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here