पंजाब में ग्रंथियों और पुजारियों को मिलेगी सम्मान राशी? उठी ये बड़ी मांग, पढ़ें...
punjabkesari.in Friday, Mar 28, 2025 - 02:52 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी दिन आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा ने सरकार से पंजाब में पुजारियों और ग्रंथियों के लिए सम्मान राशि देने की मांग की।
दिल्ली चुनाव के दौरान पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल द्वारा की गई घोषणा का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि इस फैसले को पंजाब में भी लागू किया जाना चाहिए। दिल्ली चुनाव के दौरान पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल द्वारा की गई घोषणा का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि इस फैसले को पंजाब में भी लागू किया जाना चाहिए।
विधानसभा में बोलते हुए जालंधर सेंट्रल से आप विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब में शिक्षा, स्वास्थ्य व अन्य क्षेत्रों में अच्छी नीतियां लेकर आई है और काफी अच्छा काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि उनकी सरकार आने पर पुजारियों और ग्रंथियों को सम्मान राशि दी जाएगी। उन्होंने मांग की कि पंजाब में भी पुजारियों और ग्रंथियों को सम्मान राशि दी जाए। रमन अरोड़ा ने कहा कि ये चीजें धर्म और संस्कृति से जुड़ी हुई हैं।