पैसों के लालच में मां ने अपनी ही बेटी से करवाया जिस्मफिरोशी का धंधा

punjabkesari.in Thursday, Dec 05, 2019 - 04:04 PM (IST)

जगराओंः जगराओं में एक 16 वर्षीय नाबालिग युवती से उसके परिवार वाले जिस्मफिरोशी का धंधा करा रहे थे। हैरानी की बात तो यह है कि ये काम उसका अपना पिता, सौतेली मां और परिवार के अन्य मैंबर करवा रहे थे। जब यह सब पीड़िता के बर्दाश्त से बाहर हो गया तो उसने अपनी सगी मां से बात की। इसके बाद सारे मामले की पोल खुल गई। 

जानकारी के अनुसार पीड़िता ने पुलिस को बताया कि लगभग एक साल पहले उसके पेट में दर्द हुआ था। उसकी सौतेली मां ने उसे दवा दिलाने के बहाने रास्ते से ही किसी व्यक्ति के साथ भेज दिया। उस व्यक्ति ने होटल में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। कुछ दिन बाद उसकी सौतेली नानी उसे अपने साथ एक गांव में ले गई। जहां एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने उससे दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसके भाई की प्रेमिका जो बिना शादी के उनके घर रहती थी। वह भी उसे एक दिन हनी नामक युवक के साथ कार में ले गई। कुछ देर बाद दोनों उसे अकेला छोड़कर कार से उतर गए। फिर कार चालक उसे जगराओं में गुरप्रीत कौर नामक महिला के घर ले गया, जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

यह सिलसिला लगातार जारी रहा, उसके परिवार के मैंबर उसे पैसों के लालच में अलग-अलग लोगों के पास इसी तरह भेजते थे। जब उसने विरोध किया तो उसके पिता ने उससे मारपीट भी की। वह घर से भागकर अपनी पहली मां के पास चली गई। उसके पिता ने वहां आकर भी उसे जान से मारने की धमकी दी। डी.एस.पी. गुरदीप सिंह गौसल ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके पिता, सौतेली मां, भाई, भाई की प्रेमिका सहित 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की खोज के लिए छापेमारी भी शुरू कर दी है। 

Edited By

Sunita sarangal