जालंधर में YouTuber के घर ग्रेनेड हमले के जम्मू-कश्मीर से जुड़े तार, सेना का जवान गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Apr 17, 2025 - 02:26 PM (IST)

जालंधर : यूट्यूबर रोजर संधू के घर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में तैनात सेना के जवान को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि इस मामले में अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार जवान की पहचान मुक्तसर साहिब निवासी सुखचरण सिंह उर्फ निक्का उर्फ दीपू (30) के रूप में हुई है। 

इस संबंध में एस.एस.पी. हरविंदर सिंह विर्क ने जानकारी देते हुए बताया कि सुखचरण सिंह राजौरी में 163 इन्फैंट्री ब्रिगेड में तैनात है। यूट्यूबर के घर ग्रेनेड हमले के मामले में गिफ्तार हार्दिक कंबोज ने पूछताछ के दौरान बताया था कि उसने सुखचरण सिंह ने इंस्टाग्राम के जरिए उन्हें ट्रेनिंग दी थी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद 5 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। जांच में सामने आया है कि इंस्टाग्राम पर जवान की आरोपियों से बात होती थी और वह दोस्त बन गए। इसके बाद हार्दिक को सुखचरण ने ग्रेनेड फेंकने की ट्रेनिंग दी।          

एस.एस.पी. का कहना है कि 15-16 मार्च की रात को यूट्यूबर रोजर संधू के घर पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में 18 लोगों को नामजद किया गया है जिनमें से 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसके साथ ही अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News