11 करोड़ के जी.एस.टी. घोटाला मामला, दिल्ली के सी.ए. सहित 5 गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Dec 10, 2022 - 11:28 AM (IST)

चंडीगढ़  (संदीप): इकोनॉमिक अफैंसेस विंग (ई.ओ.डब्ल्यू.) ने 2 केसों की जांच के दौरान करीब 11 करोड़ का जी.एस.टी. फ्रॉड करने के आरोप में दिल्ली के सी.ए. सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुडै़ल निवासी ईश्वर चंद, सैक्टर-37 के यशपाल जिंदल, दिल्ली के विनय जैन, सुशील सिंगला और अनुराधा शर्मा को गिरफ्तार किया है। 

जांच के दौरान पाया गया कि आरोपियों ने फेक इन्वॉइस तैयार कर 100 करोड़ रुपए से अधिक की ट्रांजेक्शन की है जिसके लिए 100 कम्पनियों की संलिप्तता भी सामने आई है। ई.ओ.डब्ल्यू. के एस.पी. केतन बंसल ने बताया कि वर्ष 2019 के दौरान पुलिस ने एक्साइज एंड टैक्सेशन ऑफिसर-कम-प्रॉपर ऑफिसर (वार्ड-1) संजीव मदान की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पाया गया कि गांव खुड़ा जस्सू की एक निजी कंपनी का अनुराधा ने अन्य साथियों के साथ मिलकर जी.एस.टी. रजिस्ट्रेशन करवाया है। कंपनी की तरफ से दायर अर्जी में कंपनी का मुख्य काम सभी तरह के स्क्रैप सप्लाई करना दिखाया गया था।

उन्होंने बताया कि आबकारी एवं कराधान निरीक्षक ने 25 जनवरी, 2019 और 14 फरवरी, 2019 को एक रिपोर्ट दी थी कि उक्त प्लॉट में कोई भी व्यावसायिक काम नहीं हो रहा है। पंजीकरण की अवधि के दौरान देय कर योग्य माल की आपूर्ति का लेन-देन 21 करोड़ 68 लाख 92 हजार 963 रुपयों का किया गया, लेकिन सरकार को 9 करोड़ रुपए का देय कर जमा नहीं करवाया। ऐसे ही आरोपियों ने 8 करोड़ रुपए का लेन-देन किया, लेकिन सरकार को 2.5 करोड़ रुपए का देय कर जमा नहीं करवाया। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News