सिद्धू मूसेवाला की मौत से सदमे में गुरदास मान, की दिल को छू जाने वाली ये Post

punjabkesari.in Monday, May 30, 2022 - 11:17 AM (IST)

जालंधर: प्रसीद्ध पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला की हत्या से आम लोगों के साथ-साथ पंजाबी सितारे भी सदमे में हैं। मूसेवाला की मौत की ख़बर आते ही हर तरफ दुख की लहर फैल गई। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gurdas Maan (@gurdasmaanjeeyo)

 

वहीं पंजाबी गायक गुरदास मान ने पोस्ट के द्वारा सिद्धू को श्रद्धांजलि भेंट की है। उन्होंने लिखा-'रंग बिरंगियां यादा छोड़ कर, बिलखतीं फ़रियादां छोड़ कर, गीतों में आवाजें छोड़ कर, छोड़ कर दुनियादारी पक्षी उड़ गए हैं, भगवान सिद्धू मूसेवाला के मां-बाप को, और उसे चाहने वाले लाखों करोड़ों प्रशंसकों को हिम्मत बख्शे... सिद्धू मूसेवाला के नाम का सितारा हमेशा चमकता रहेगा'।

बता दें कि गांव जवाहरके के माता रानी चौक में सिद्धू मूसेवाला दोस्तों सहित थार जीप में अपने गांव मूसा जा रहे थे। घर से करीब 5 किलोमीटर दूर ही अचानक एक काले रंग की इंडेवर गाड़ी में सवार कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने मूसेवाला पर करीब 30 से 40 फायर किए। इस ताबड़तोड़ फायरिंग में मूसेवाला अपनी सीट से हिल नहीं पाए। फायरिंग में एक दर्जन से अधिक गोलियां सिद्धू मूसेवाला की बाजू और छाती में लगी।वहीं जीप में मौजूद मूसेवाला के दोस्त गुरविन्दर सिंह पुत्र बलदेव सिंह व गुरप्रीत सिंह पुत्र लाल सिंह निवासी मूसा भी फायरिंग में घायल हो गए। तीनों को मानसा के सिविल अस्पताल में ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने सिद्धू मूसेवाला को मृत घोषित कर दिया। इसकी पुष्टि जिला पुलिस प्रमुख गौरव तूरा ने की। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News