Punjab : खंभे में लगी आग से मची अफरा-तफरी, दुकानदारों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

punjabkesari.in Thursday, Jun 04, 2026 - 11:10 PM (IST)

गुरदासपुर (हरजिंदर गोराया) : शहर के मुख्य चौक में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब देर शाम एक खंभे से अचानक चिंगारियां निकलनी शुरू हो गईं। देखते ही देखते आग तेजी से फैलने लगी। जिस खंभे में आग लगी, उसके दोनों ओर कॉस्मेटिक्स और कपड़ों की दुकानें थीं, जिसके चलते बड़े नुकसान की आशंका पैदा हो गई।

हालांकि दुकानदारों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। उन्होंने फायर कंट्रोल सिलेंडरों का इस्तेमाल किया और एक दुकान की छत पर लगी पानी की टंकी से भी खंभे पर पानी डालना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई और आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। समय रहते कार्रवाई होने के कारण बड़ा नुकसान टल गया।

घटना की सूचना मिलने पर पावरकॉम के एसडीओ भूपिंदर सिंह क्लेर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि जिस खंभे में आग लगी है, वह पावरकॉम का नहीं बल्कि इंटरनेट सेवा से संबंधित खंभा है। इसके बावजूद उन्होंने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि बाजार में लगातार आग लगने की घटनाओं को देखते हुए जहां भी जरूरत होगी, वहां सुरक्षा के उचित प्रबंध किए जाएंगे ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News