Gurdaspur: बच्चों और शिक्षकों की बढ़ी मुश्किलें, स्कूल पहुंचना बना चुनौती... पढ़ें पूरा मामला

punjabkesari.in Thursday, Jul 23, 2026 - 12:59 PM (IST)

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): लगातार हो रही भारी बारिश से जहां लोगों को राहत मिली वहीं कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, गांव गुरदास नंगल में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सामने टूटी सड़क ने तालाब का रूप ले लिया है, जिसके कारण स्टूडेंट्स को यहां से गुजरने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और टू-व्हीलर पर आने वाले टीचर्स को भी काफी मुश्किलें हो रही हैं।

PunjabKesari

इसी कारण आज स्कूल प्रिंसिपल राकेश गुप्ता और स्कूल के अन्य टीचर्स ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द इस सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है, ताकि स्कूल आने वाले स्टूडेंट्स को किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। स्कूल प्रिंसिपल और टीचर्स का कहना है कि इस सड़क के कारण न केवल स्कूल आने वाले बच्चों को बल्कि यहां से गुजरने वाले टीचर्स और अन्य राहगीरों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

PunjabKesari

सुबह जब पैदल आने वाले स्कूल स्टूडेंट्स आते हैं, तो गंदे पानी से गुजरने के कारण उनकी यूनिफॉर्म और जूते-मोजे खराब हो जाते हैं, जबकि टू-व्हीलर पर आने वाले स्टूडेंट्स और टीचर्स को भी इस सड़क के कारण कई बार एक्सीडेंट का सामना करना पड़ा है। यह सड़क करीब 3 साल से ऐसी ही हालत में है। मांग की गई है कि इस सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत की जाए।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News