गुरदासपुर में दिनदहाड़े लूट, पूर्व सरपंच की पत्नी को बंधक बनाकर दिया वारदात को अंजाम

punjabkesari.in Saturday, Oct 17, 2026 - 05:51 PM (IST)

कलानौर (मनमोहन): जिले में दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। आज शनिवार सुबह कलानौर ब्लॉक के अधीन आते कस्बा वडाला बांगर में 2 अज्ञात व्यक्तियों ने पूर्व सरपंच जसबीर सिंह की पत्नी से सोने की बालियां व 25 हजार रुपए लूट लिए और जाते समय महिला को स्टोर में बंद कर दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही थाना कलानौर पुलिस को एस.एच.ओ. अमनदीप सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई।

PunjabKesari

वडाला बांगर निवासी पूर्व सरपंच जसबीर सिंह की पत्नी जसबीर कौर ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह करीब 7 बजे दो व्यक्ति उनके घर आए और कहने लगे कि हमारी ड्यूटी जेल में है और आपके पति जसबीर सिंह जो कि जेल में हैं, उन्होंने सामान मांगा है। आप मुझे दे दीजिए, तो मैंने उन्हें बताया कि मेरे पास कोई फोन नहीं आया है। इस दौरान उन्होंने मुझे चाय पिलाने के लिए कहा। जब मैं किचन में चाय बनाने लगी तो वे किचन में आए और मेरी बालियां उतार लीं और अलमारी से 25,000 रुपए लूट लिए।

PunjabKesari

महिला ने बताया कि इस दौरान उन्होंने फायर भी की और जान से मारने की धमकी दी और मुझे स्टोर में बंद कर दिया। यही नहीं इस दौरान आरोपी  सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी ले गए। उन्होंने मांग की है कि पुलिस प्रशासन जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार करे और सख्त कानूनी कार्रवाई करे और लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News