गुरदासपुर में ट्रैफिक पुलिस का एक्शन, लाल-नीली बत्ती लगी प्राइवेट कार का चालान

punjabkesari.in Sunday, Jul 05, 2026 - 04:32 PM (IST)

गुरदासपुर (विनोद): वैसे तो ट्रैफिक पुलिस वाले जिस कार पर लाल-नीली लाईट लगी हो उससे दूर ही रहते हैं। धारणा यह है कि लाल-नीली लाईट वाली कार किसी न किसी उच्च अधिकारी की होगी पर स्थानीय ट्रैफिक पुलिस द्वारा एक प्राईवेट कार नंबर 25 बी.एच.2770 जे पर यह प्रतिबंधित लाईट लगी होने पर शक के आधार पर रोका गया तो कार में केवल एक चालक ही बैठा था। पूछताछ पर कार चालक ने बताया कि यह कारण बटाला में तैनात नायब तहसीलदार की है। चालक ने बताया कि यह उनकी प्राईवेट कार है तथा वह गुरदासपुर में मीटिंग में आए हुए हैं तथा वह बाजार में कुछ काम से आया था।

ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज सतनाम सिंह ने बताया कि नायब तहसीलदार को यह प्रतिबंधित लाईट अपनी प्राईवेट तो क्या सरकारी कार पर भी लगाने का अधिकार नही है जिस कारण कार का चालान काटा गया। कार मालिक को ऑनलाइन भुगतना होगा। उन्होने कहा कि बिना अधिकार के जिन कारों पर यह लाईट लगी होगी उनका चालान काटा जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News