हरभजन सिंह ने 'आप' हाईकमान का किया धन्यवाद, ट्वीट कर कही यह बात

punjabkesari.in Monday, Mar 28, 2022 - 10:36 AM (IST)

जालंधर (धवन): पंजाब से आम आदमी पार्टी की ओर से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए सदस्य व पूर्व क्रिकेटर खिलाड़ी हरभजन सिंह ने कहा कि वह राष्ट्र व पंजाब की सेवा करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे। हरभजन सिंह ने आज ट्वीट करते हुए राष्ट्र व पंजाब की सेवा करने का मौका देने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा आम आदमी पार्टी के एक अन्य वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा का धन्यवाद किया। 

यह भी पढ़ें : बड़ी खबरः पंजाब की जेलों में मचा हड़कंप, जेल मंत्री ने जारी की सख्त चेतावनी

PunjabKesari

गौरतलब है कि हरभजन सिंह का चयन करने में केजरीवाल, भगवंत मान और राघव चड्ढा का मुख्य योगदान था। तीनों ने ही मिलकर पूर्व क्रिकेटर को आम आदमी पार्टी की ओर से राज्यसभा में भेजने का निर्णय लिया था। हरभजन सिंह ने कहा कि वह अपनी ओर से हमेशा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News