‘नकली पगड़ी’ कहकर गुरु साहिबान का किया अपमान, CM मान पंजाब के लोगों से माफी मांगें : CM नायब सिंह सैनी

punjabkesari.in Monday, Sep 14, 2026 - 10:45 PM (IST)

चंडीगढ़ / जालंधर : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को चंडीगढ़ स्थित अपने आवास ‘संत कबीर कुटीर’ में कई नेताओं को पार्टी में शामिल करवाने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मान साहिब ने ‘नकली पगड़ी’ को लेकर जो बात कही है, वह बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है।

PunjabKesari

नायब सिंह सैनी ने कहा, “मान साहिब, हमारे लिए पगड़ी गुरु साहिबान के सम्मान का प्रतीक है। हमारे लिए यह श्रद्धा, विश्वास और सम्मान का विषय है।” मुख्यमंत्री ने कहा कि पगड़ी हमारे गुरु साहिबान द्वारा दी गई परंपरा है। हमारे गुरु साहिबान द्वारा दी गई शिक्षाओं पर चलते हुए ही हम अपनी सरकार चला रहे हैं।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि अगर भगवंत मान इस पगड़ी को नकली बता रहे हैं तो भगवंत मान उस स्थान पर जाकर माफी मांगनी चाहिए, जहां हमारे गुरु साहिबान ने यह दस्तार सजाई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मान साहिब पंजाब के लोगों से माफी मांगें। उन्होंने पंजाब की जनता का अपमान किया है। उन्हें गुरु साहिबान और पंजाब की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारे गुरु साहिबान की शहादतों की बदौलत ही आज हम यहां बैठे हैं। इस मौके पर पंजाब भाजपा के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

VANSH Sharma

Related News