पंजाब में बच्चों की किडनैपिंग को लेकर पुलिस का Alert, School Bus में भेजने से पहले पढ़ें..

punjabkesari.in Friday, Oct 02, 2026 - 11:39 AM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब में बच्चों की किडनैपिंग को लेकर एक बेहद चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। सोशल मीडिया पर पंजाब पुलिस के अधिकारी हरदीप सिंह ने वीडियो जारी कर माता-पिता को सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शातिर किडनैपर बच्चों को अगवा करने के लिए स्कूल बस ड्राइवर बनने का तरीका अपना रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, किडनैपर स्कूल बस के पहुंचने से पहले ही बच्चों के पास एक दूसरी बस लेकर पहुंचते हैं। इस बस में पहले से कुछ बच्चों को स्कूल यूनिफॉर्म पहनाकर बैठाया जाता है, ताकि बच्चों और उनके माता-पिता को शक न हो। वहीं, बस चालक अपना चेहरा कपड़े से ढक कर रखता है या फिर कहता है कि आज उनकी ड्यूटी लगी है और नियमित स्कूल बस ड्राइवर छुट्टी पर है। जल्दबाजी में कई बार माता-पिता बिना पूरी तरह पुष्टि किए बच्चों को बस में बैठा देते हैं। इसी का फायदा उठाकर किडनैपर बच्चों को अपने साथ ले जा सकते हैं।

पुलिस ने माता-पिता से अपील की है कि अगर स्कूल बस निर्धारित समय से पहले घर पहुंचे तो पहले ड्राइवर से इसका कारण जरूर पूछें। अगर बस या ड्राइवर बदला हुआ नजर आए तो बच्चे को बस में बैठाने से पहले नियमित स्कूल बस ड्राइवर को फोन कर इसकी पुष्टि करें। पुलिस ने कहा कि थोड़ी सी सतर्कता और सावधानी बरतकर अभिभावक अपने बच्चों को ऐसे अपराधों से सुरक्षित रख सकते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News