Jalandhar पहुंचे Radha Soami डेरा ब्यास के हजूर जसदीप सिंह गिल!
punjabkesari.in Friday, Oct 02, 2026 - 03:29 PM (IST)
जालंधर(सोनू): राधा-स्वामी डेरा ब्यास के उत्तराधिकारी हजूर जसदीप सिंह गिल शुक्रवार को जालंधर के मॉडल टाउन स्थित श्मशान घाट पहुंचे। यहां संस्था के जोनल सेक्रेटरी सुनील तलवार की माता के निधन पर उन्होंने परिवार से मुलाकात की।
हजूर जसदीप सिंह गिल ने शोक व्यक्त करते हुए परिवार के साथ दुख साझा किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान परिवार के सदस्यों और संस्था से जुड़े लोगों ने भी उनके साथ मुलाकात की।

