Jalandhar: 4 साल के बच्चे की किडनैपिंग का बड़ा खुलासा, 1 लाख में हुआ था सौदा

punjabkesari.in Thursday, Sep 24, 2026 - 01:22 PM (IST)

जालंधर: बस्ती बावा खेल इलाके के पन्नू विहार से 4 साल के बच्चे केशव के अपहरण मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, बच्चे के अपहरण के पीछे किसी गैंग का हाथ नहीं था बल्कि रिश्तेदारी में बच्चे को गोद दिलाने के नाम पर करीब 1 लाख रुपये में सौदा किया गया था।

पुलिस पूछताछ में आरोपी रजत उर्फ रॉकी ने बताया कि आदमपुर इलाके की रहने वाले एक महिला  ने अपनी भतीजी की गोद भरने के लिए बच्चे का इंतजाम करने को कहा था। इसके लिए रॉकी को 20 हजार रुपए एडवांस दिए गए थे। बच्चा सौंपने के बाद बाकी 80 हजार रुपए देने की बात तय हुई थी।

पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर को रॉकी और उसका साथी प्रिंस केशव को पत्थू विहार से ले गए थे। बच्चे की तस्वीरें वायरल होने के बाद उसे लेने वाली महिला ने मना कर दिया। इसके बाद आरोपी डर गए और केशव को जालंधर बस स्टैंड पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस अब रॉकी के फरार साथी प्रिंस की तलाश में छापेमारी कर रही है। चार दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद रॉकी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News