Jalandhar Gymkhana Club में ‘भजन संध्या’ को लेकर विवाद, गर्माया माहौल

punjabkesari.in Tuesday, Sep 22, 2026 - 04:40 PM (IST)

जालंधर (सोनू): शहर का जिमखाना क्लब विवादों में आ गया है। दरअसल, यहां आयोजित  ‘राधे श्याम भजन संध्या’ के दौरान गुरु ग्रंथ साहिब के भजन को गलत तरीके से गाए जाने को लेकर माहौल गर्मा गया है। इस पूरे मामले का वीडियो भी सामने आया है। 

जानकारी के अनुसार, आवाज-ए-कौम के हरजिंदर सिंह जिंदा ने इस मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर को मांग पत्र सौंपा है। हरजिंदर सिंह ने आरोप लगाया कि जिमखाना क्लब में आयोजित ‘राधे श्याम भजन संध्या’ के दौरान गायक अंगद तलवाड़ ने गुरु ग्रंथ साहिब की बाणी के शब्दों का उच्चारण किया और लोगों को नाचने के लिए कहा।

हरजिंदर सिंह ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि धार्मिक बाणी के साथ इस तरह का व्यवहार सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से मामले की जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News