Jalandhar Bandh: बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ मामले को लेकर प्रदर्शन, मेन चौक समेत बंद करवाए Bank

punjabkesari.in Thursday, Sep 10, 2026 - 01:53 PM (IST)

जालंधर (सोनू) : लुधियाना में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ के विरोध में दलित समाज की ओर से आज जालंधर बंद का आह्वान किया गया। बंद के दौरान श्री गुरु रविदास चौक पर बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाज के लोग एकत्र हुए और धरना देकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने रस्सियां लगाकर रास्ता बंद कर दिया। इस दौरान बंद की कॉल के बावजूद कुछ बैंक खुले होने पर जत्थेबंदियों द्वारा विन्रमता से कर्मियों को बैंक बंद करने की अपील की गई।

PunjabKesari

सामने आई तस्वीरों में कैपिटल बैंक के बाहर नौजवान बैंक को बंद करवाने पहुंचे और बैंक कर्मी को शाम 5 बजे तक समर्थन देने के लिए आग्रह किया। जिसके बाद बैंक कर्मी ने भी समर्थन देने का आश्वासन देते हुए बैंक बंद कर दिया। वहीं भारी संख्या में श्री गुरु रविदास चौक पर धरना लगाकर शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान नेता ने कहा कि यह निंदनीय घटना है।

PunjabKesari

ऐसे में जालंधर, होशियारपुर सहित अन्य जिलों में अलग-अलग जत्थेबंदियों द्वारा शहरों को बंद करने का ऐलान किया गया है। उन्होंने बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करके सख्त सजा देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रोष का मकसद पंजाब सरकार सहित देश की सरकार तक पहुंचाना है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना है। दलित समुदाय द्वारा आज सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक शहर को बंद रखने का ऐलान किया गया है। ऐसे में शहर के दुकानदारों द्वारा दलित समुदाय का समर्थन भी किया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News