Jalandhar में दिन दहाड़े 4 वर्षीय बच्चा Kidnap, शहर में Alert जारी
punjabkesari.in Thursday, Sep 17, 2026 - 05:38 PM (IST)
जालंधर(सोनू): जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां वेस्ट हलके के पुलिस चौकी लैदर कॉप्लेक्स के अधीन आते इलाके से दिन दहाड़े 4 साल का बच्चा किडनैप कर लिया गया है। इसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं परिवार वालों का रो-रोकर हाल-बेहाल है।

घटना दोपहर 1: 45 बजे की है, जब बच्चा गली में खेल रहा था। इसी बीच सफेद रंग की एक्टिवा सवार 2 नौजवान बच्चे को लेकर फरार हो गए। सामने आई सीसीटीवी फुटेज में एक नौजवान ने मुंह पर मास्क पहना हुआ था, जबकि दूसरे का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है।

उधर, घटना को लेकर एसीपी आतिश भाटिया ने लोगों से भी संयम बरतने की अपील की है। एसीपी का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस ने कंट्रोल रूम पर सूचना दे दी गई है और शहर में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

